राज्य

वाराणसी में विश्व मधुमेह दिवस पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी में विश्व मधुमेह दिवस पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

**वाराणसी में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में करीब 700 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इनमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान, एयरपोर्ट पर कार्यरत हाउसकीपिंग स्टाफ, AAI के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न एयरलाइंस के कर्मचारी तथा अन्य एयरपोर्ट कर्मी शामिल रहे।शिविर का नेतृत्व राजकीय चिकित्सा अधिकारी एवं CPR विशेषज्ञ डॉ.

शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने किया। शिविर में सभी प्रतिभागियों की निःशुल्क ब्लड शुगर, रक्तचाप , वजन और बॉडी मास इंडेक्स की जांच की गई। साथ ही चिकित्सकों ने मधुमेह के कारणों, लक्षणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक खानपान अपनाने, नियमित व्यायाम करने और अपनी दिनचर्या में स्वस्थ आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

चिकित्सकीय परामर्श के माध्यम से मधुमेह की समय रहते पहचान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को भी समझाया गया।**

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वाराणसी में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं मधुमेह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 700 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जिनमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान, एयरपोर्ट पर कार्यरत हाउसकीपिंग स्टाफ, AAI के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न एयरलाइंस के कर्मचारी तथा अन्य एयरपोर्ट कर्मी शामिल थे। यह पहल मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर निदान तथा उपचार की सुविधा प्रदान करन

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।