खेल

वाराणसी में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वाराणसी में युवाओं को मतदान के प्रति किया गया  जागरूक

वाराणसी में मंगलवार को डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में ‘Know Your Vote’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MYB), वाराणसी की ओर से किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को मतदान के महत्व, वोट डालने की प्रक्रिया और लोकतंत्र में एक वोट की ताकत के बारे में जानकारी दी गई | कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक नागेश्वर सिंह मुख्य अतिथि और प्राचार्य डॉ.

आनंद सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। यूथ आइकॉन श्रीजन चतुर्वेदी ने पीपीटी के माध्यम से युवाओं को मतदान के अधिकार और उसकी अहमियत समझाई।इस दौरान एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले सागर सहित कई अतिथि मौजूद रहे।मेरा युवा भारत के उपनिदेशक विकास सिंह ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी मिलती है। साथ ही वे एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित होते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।