राज्य

वरिष्ठ अधिवक्ता केजी पांडेय को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वरिष्ठ अधिवक्ता केजी पांडेय को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पांडेय (केजी पांडेय) के दाउदपुर स्थित आवास पर जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। केजी पांडेय का विगत दिनों निधन हो गया था। मुख्यमंत्री ने स्मृतिशेष वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पांडेय के चित्र पर पुष्प चढ़ाया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत की आत्मा की चिर शांति के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय केजी पांडेय के पुत्र, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता श्रद्धानंद पांडेय और अन्य परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।