वरिष्ठ कांग्रेस नेता जादवसिंह धनावत की छठी पुण्यतिथि पर समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
महू। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, मध्यप्रदेश मीणा समाज के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय जादवसिंह धनावत की छठी पुण्यतिथि पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उनके निवास पर पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय धनावत के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और सेवाभाव को स्मरण किया।
महू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जुगनू जादवसिंह धनावत ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक उनके निवास पर पहुंचे और स्वर्गीय जादवसिंह धनावत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में माधव सिंह, उमराव सिंह, करण सिंह, लोकेश धनावत, महेंद्र सिंह, मुजीब मैहर, शिक्षक विजय सिंह मीणा, महेंद्र यादव, डॉ. अजय सिंह, नरेंद्र सिंह मीणा, जीवन, जितेंद्र, आशीष, अर्पित एवं सूर्यदेव सिंह सहित अन्य समर्थक एवं शुभचिंतक शामिल रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय धनावत के सामाजिक सरोकारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता जादवसिंह धनावत की छठी पुण्यतिथि पर उनके समर्थकों द्वारा की गई श्रद्धांजलि के बारे में है। धनावत मध्यप्रदेश के मीणा समाज के प्रमुख नेता और समाजसेवी थे, जिनका कार्यक्षेत्र सामाजिक और राजनीतिक दोनों था। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके योगदान और सेवा को याद रखने और सम्मानित करने का एक सार्वजनिक अवसर है, जिससे उनके कार्यों की स्मृति जीवित रहती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि समाज में एकजुटता और प्रेरणा बढ़ेगी, और युवा वर्ग को सामाजिक सेवा और राजनीतिक भ