अपराध

वरिष्ठ पत्रकार अनम इब्राहिम पर हो रहे लगातार जान लेवा कथित हमले पुलिस के पहरे में भी सुरक्षित नहीं पत्रकार, देखें वीडियो

लेखक: Aazam Lala अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026 👁️ 7 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
वरिष्ठ पत्रकार अनम इब्राहिम पर हो रहे लगातार जान लेवा कथित हमले पुलिस के पहरे में भी सुरक्षित नहीं पत्रकार, देखें वीडियो

वाइस ऑफ क्रांति पत्रकार आजम लाला

अनम इब्राहिम क्राइम के जाने माने पत्रकार जिन्हें भोपाल शहर उन्हें अपने बे बाक पत्रकारिता के अंदाज ओर बे खौफ अपराधियों के खिलाफ लिखने के लिए जानता है

कई सालों से अपराधियों के खिलाफ लिखने का सिलसिला आजतक कायम है

अपने लेख से कई मजलूम की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाया कई बे गुनाह को अपनी पत्रकारिता से इंसाफ दिलवाया।

आज वही वरिष्ठ पत्रकार अनम इब्राहिम खुद अपने ऊपर हो रहे जुल्म के इंसाफ के लिए जद्दोजहद करता नजर आ रहा है

हर पल पुलिस कर्मी की सुरक्षा में 24 घंटे रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार पर कभी गोलियों की बौछार तो कभी पानी में जहर तो कभी गाड़ियों पर हमला जैसी घटना ये बताती है आज भोपाल में जब वरिष्ठ पत्रकार सुरक्षित नहीं तो बाकी आम पत्रकार का क्या होगा?

पुलिस के साये में 24 घंटे रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर लगातार हमले ओर इसके बाद अपराधियों के नाखून तक का पुलिस पता नहीं लगा पाई आजतक इस से बढ़कर भोपाल पुलिस की नाकामी क्या होगी।

आज भोपाल शहर के अपराधियों ने वरिष्ठ पत्रकार अनम इब्राहिम की गाड़ी पर हमला करके ये बता दिया कि उनके दिल में पुलिस प्रशासन का खौफ नहीं है

उन्हें पता है जांच का हवाला दिया जाएगा जांच के नाम पर दिन महीनों में महीने सालों में बदलते जाएंगे और जांच सिर्फ एक रद्दी पेपर बनकर रह जाएगी।

अब देखना हे क्या भोपाल पुलिस इस बार अनम इब्राहिम के ऊपर होने वाले लगातार जान लेवा हमलो के मास्टर माइंड का खुलासा कर पाएगी या जांच चल रही जो कभी रुक ही न पाएगी ये कहानी फिर दोहराई जाएगी।

🎙️ जनता का संदेश का मत

अनम इब्राहिम की कहानी हमें याद दिलाती है कि सच्ची पत्रकारिता समाज के अंधेरे को उजागर करती है। जब हम हिंसा के सामने चुप रहते हैं, तो अपराधियों को बढ़ावा मिलता है। हमें कानूनी मार्ग, संवाद और सहानुभूति से संघर्षों का समाधान ढूंढना चाहिए। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करके, हम सभी को न्याय और सत्य की ओर प्रेरित कर सकते हैं।

A
Aazam Lala

आज़म लाला भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को अपनी पत्रकारिता के माध्यम से सामने लाते हैं। वे जमीनी स्तर की खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते हैं।