राज्य

वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार स्वर्गीय अरुण डोगराशोक की लहर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार स्वर्गीय अरुण डोगराशोक की लहर

नवंबर 12, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश): जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार स्वर्गीय अरुण डोगरा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अरुण डोगरा का निधन पत्रकारिता, साहित्य एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अरुण डोगरा का भाषा एवं संस्कृति विभाग, बिलासपुर से लंबे समय से गहरा एवं आत्मीय जुड़ाव रहा।

विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न मासिक साहित्यिक संगोष्ठियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उन्होंने मंच संचालक एवं निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साहित्य एवं संस्कृति के प्रति उनकी गहरी रुचि, समर्पण और सक्रिय सहभागिता ने विभाग की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सदैव समृद्ध किया।

नीलम चंदेल ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में भी स्वर्गीय अरुण डोगरा जी ने तीन दशकों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं देते हुए समाज एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। एक वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ साहित्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, प्रभावशाली मंच संचालन, निष्पक्ष निर्णयन तथा साहित्यकारों के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अरुण डोगरा जी का जाना भाषा, साहित्य एवं संस्कृति जगत के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उनका साहित्यिक योगदान, अनुभव, सरल स्वभाव एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में दिया गया अमूल्य सहयोग सदैव याद किया जाता रहेगा। जिला भाषा अधिकारी नीलम चंदेल ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

स्वर्गीय अरुण डोगरा, वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार, का निधन बिलासपुर में हुआ। यह घटना हिमाचल प्रदेश के पत्रकारिता और साहित्यिक समुदाय के लिए गहरी शोक की बात है। डोगरा ने अपनी लेखनी और आलोचनात्मक दृष्टिकोण से क्षेत्रीय संस्कृति और भाषा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका निधन न केवल एक अनुभवी लेखक को खोने का संकेत है, बल्कि स्थानीय पत्रकारों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत भी समाप्त कर रहा है। जनता पर इसका असर यह है कि सांस्कृतिक जागरूकता और भाषा संरक्षण के क्षेत्र में उनके कार्यों की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।