वरिष्ठों का हुआ हेल्थ चेकअप
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गंगापुरसिटी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच कर बीपी, शुगर समेत विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए और जरूरी परामर्श दिया।
करोली, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित विवेकानंद उद्यान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग, नाक-कान-गला और नेत्र रोग विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने वरिष्ठ नागरिकों को उम्र के साथ होने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव, उपचार और नियमित स्वास्थ्य देखभाल को लेकर जरूरी सुझाव दिए। चिकित्सकों ने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और लक्षण नजर आने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
नोडल अधिकारी एवं पीएमओ डॉ. विजेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उम्र संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान कर उचित उपचार एवं मार्गदर्शन प्रदान करना है।
शिविर के दौरान चिकित्सकों और चिकित्सा स्टाफ ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया। आयोजन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया।
बाइट- 1 - डॉ. विजेन्द्र कुमार गुप्ता, पीएमओ
बाइट-2 - संतोष देवी, लाभार्थी।
बाइट-3 - शिवदयाल, लाभार्थी।