राज्य

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

रायपुर, 3 सितंबर 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने आज लोकभवन में वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ के सदस्यों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाने वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम का प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है। इस अवसर पर राज्यपाल ने टीम के सदस्यों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

गौरतलब है कि वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम द्वारा दृष्टिबाधित और सामान्य विद्यार्थियों के लिए ग्यारह हजार से अधिक ऑडियो बुक्स तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ ने अपनी पहल से राज्य को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नामांकित कराया है। यह टीम दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ऑडियोबुक के माध्यम से शिक्षा पहुँचाने का कार्य करती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि समावेशी शिक्षा के लिए तकनीक का उपयोग कैसे किया जा सकता है और राज्य को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली है। इसके परिणामस्वरूप, अधिक छात्र बिना दृष्टि के भी पाठ्यक्रम सीख सकते हैं, शिक्षकों को नई शिक्षण विधियों को अपनाने का प्रोत्साहन मिलेगा और समाज में समावेशित

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।