वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया एलान, जानें कब-कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. युवा भारतीय महिला क्रिकेटरों के सामने अब खिताब बचाने की चुनौती होगी.
भारत ने इस टूर्नामेंट के पिछले दोनों संस्करणों में ट्रॉफी जीती थी और अब उसकी नजर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने पर होगी.
इस बार मुकाबला और खास रहने वाला है, क्योंकि टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल मिलकर करेंगे. प्रतियोगिता 21 जनवरी से शुरू होगी और इसमें 16 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.
भारतीय टीम अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2027 को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी.
ये मुकाबला नेपाल की राजधानी काठमांडू के टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत ग्रुप ए में शामिल है, जहां उसके साथ आयरलैंड, वेस्टइंडीज और मेजबान नेपाल की टीमें हैं. ग्रुप चरण के मुकाबले 26 जनवरी तक खेले जाएंगे. इसके बाद आगे बढ़ने वाली टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी.
16 teams 👊 41 matches 🏏 The ICC Women's T20 #U19WorldCup 2027 fixtures are confirmed 🤩 More ➡️ https://t.co/atd1WxBfo1 https://t.co/qJm6ynKda4
ICC (@ICC) October 21, 2026
चार ग्रुप में बांटी गईं 16 टीमें
टूर्नामेंट में चार ग्रुप बनाए गए हैं. ग्रुप ए में भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल हैं. ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ को रखा गया है.
ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं.
वहीं, ग्रुप डी में इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड की टीमें खेलेंगी.
बांग्लादेश और नेपाल में होंगे मुकाबले
इस विश्व कप में कुल 41 मैच खेले जाएंगे.
मुकाबले बांग्लादेश के चट्टोग्राम और सिलहट के अलावा नेपाल के काठमांडू में आय
📡 स्रोत: ABP Live Khel