राज्य

वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जाना टीकाकरण के प्रति देश की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जाना टीकाकरण के प्रति देश की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त घोषित किया जाना, टीकाकरण के प्रति देश की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है। श्री नड्डा ने विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पोस्ट में यह बात कही।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने पोलियो वायरस के देश में प्रवेश के खतरे को लेकर सतर्क रहने और हर बच्चे की सुरक्षा के प्रयास मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और विशेष टीकाकरण अभियानों के माध्यम से सरकार पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक दे रही है। इन अभियानों के जरिए दूर-दराज और वंचित समुदायों तक भी पहुंच बनाई जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पोलियो से बचाव के लिए टीकाकरण का उच्च स्तर बनाए रखना, बीमारी की निगरानी मजबूत करना और यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।