खेल

वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट पर भड़का दिग्गज, कहा- उसे टीम में क्यों लाया? किस आधार पर...

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट पर भड़का दिग्गज, कहा- उसे टीम में क्यों लाया? किस आधार पर...

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज कृष्णा श्रीकांत ने एशियन गेम्स 2026 के लिए विप्रज निगम को टीम में शामिल किए जाने पर सेलेक्शन कमिटी के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

विप्रज को चोटिल स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वरुण को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी. इसके बाद वह सीरीज के बाकी दो मैचों और एशियन गेम्स से बाहर हो गए.

उनकी जगह बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विप्रज निगम को टीम में शामिल किया. विप्रज ने 2025 में अपने पहले आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था.

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14 मैचों में 142 रन बनाए और 11 विकेट भी हासिल किए. उनका स्ट्राइक रेट 180 का रहा था. हालांकि, 2026 के आईपीएल सीजन में उनका प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा.

वह सिर्फ पांच मुकाबले खेले, जिसमें उनके बल्ले से 15 रन निकले और गेंदबाजी में केवल दो विकेट मिले. इसी प्रदर्शन को देखते हुए श्रीकांत ने उनके सेलेक्शन के आधार पर सवाल उठाया.

विप्रज के सेलेक्शन पर श्रीकांत ने उठाए सवालकृष्णा श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “विप्रज निगम अचानक टीम में कैसे आ गए? उन्हें किस आधार पर चुना गया है?

क्या वह इतने शानदार गेंदबाज हैं कि वरुण चक्रवर्ती के विकल्प के तौर पर चुने जाएं? आप इस तरह हर किसी को भारतीय कैप नहीं दे सकते.

ऐसा लग रहा है जैसे अब भारतीय कैप किसी दुकान से खरीदी जा सकती है.“ इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने पर भी सवाल1983 विश्व कप विजेता श्रीकांत ने रजत पाटीदार, क्रुणाल पांड्या और भुवनेश्वर कुमार को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर भी सवाल उठाया.

उन्होंने कहा कि सेलेक्शन में सिर्फ उम्र को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए, बल्कि खिलाड़ी की क्षमता और प्रदर्शन भी देखा जाना चाहिए.

उन्होंने यश ठाकुर और रवि बिश्नोई को लेकर भी सवाल उठाया कि क्या उन्होंने अपने प्रदर्शन से इन अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का दावा मजबूत किया है.

इस बीच भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 में 127 रन से हराकर सीरीज 3-0 से जीत ली.

एशियन गेम्स में भारत का अभियान 28 सितंबर से नागोया में क्वार्टर फाइनल से शुरू होगा.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।