वायनाड की बेकरी में प्रियंका गांधी ने बनाया केक:कप केक भी बनाया; बच्चों के साथ डांस करने पहुंचीं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केरल के वायनाड दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने KINFRA पार्क की एक बेकिंग यूनिट में केक बनाया और कपकेक बनाने की कोशिश की। प्रियंका ने सिर पर हेयर नेट पहनकर केक पर आइसिंग की। उन्होंने कपकेक के सांचे में केक का बैटर भरने की भी कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद शेफ और कर्मचारियों ने उन्हें बेकिंग के बारे में बताया।
इस दौरान वे कल्लूूर, नूलपुझा के राजीव गांधी मेमोरियल मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भी गईं। जहां उन्होंने छात्रों के साथ डांस किया। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को बताया कि 12 साल की उम्र से उन्होंने घर पर पढ़ाई की थी। उनके साथ उनके भाई राहुल गांधी भी घर पर पढ़ते थे। उन्होंने यह बात केरल के वायनाड के सुल्तान बथेरी स्थित राजीव गांधी मेमोरियल मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में कही।
प्रियंका यहां 14 साल के एक छात्र के सवाल का जवाब दे रही थीं। छात्र ने उनसे बचपन और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार में बड़े होने का अनुभव पूछा था। प्रियंका ने कहा कि उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या उनके घर में हुई थी। प्रियंका ने बताया कि इसके बाद उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया।
वह स्कूल की पढ़ाई पूरी होने तक घर पर ही पढ़ती रहीं। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद बदली जिंदगी प्रियंका ने कहा, “आपने इंदिरा गांधी के बारे में सुना है?
वह मेरी दादी थीं। हम एक ही घर में रहते थे।” उन्होंने कहा, “जब मैं 12 साल की थी, तब जिस घर में रहती थी, वहीं उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद मैं स्कूल नहीं गई।” प्रियंका ने बताया कि वह और राहुल गांधी अकेले घर पर पढ़ते थे। दोनों ज्यादा बाहर नहीं जा सकते थे और उनके ज्यादा दोस्त भी नहीं थे।
उन्होंने कहा, “हम दोनों घर में काफी हद तक बंद होकर रह गए थे।” प्रियंका ने छात्र से कहा कि वह बाहर जा पाती है, घूम पाती है और अपनी जिंदगी का आनंद ले पाती है, यह उसके लिए अच्छी बात है। घर में काम करने वाली महिला को बताया रोल मॉडल एक अन्य छात्र ने प्रियंका से उनके रोल मॉडल के बारे में पूछा।
कांग्रेस सांसद ने बताया कि उनकी रोल मॉडल वह महिला हैं, जो उनके बच्चों के तीन महीने की उम्र से उनके घर में काम कर रही हैं। प्रियंका ने कहा कि वह महिला मजबूत हैं। उन्होंने कई मुश्किलों के बावजूद उनके घर में दिन-रात काम किया है। उ
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा केरल के वायनाड में KINFRA पार्क की बेकरी यूनिट पर पहुंचकर केक और कपकेक बनाने का अनुभव साझा किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने हाथ से आइसिंग की, बैटर भरने की कोशिश की और बेकिंग के व्यावहारिक ज्ञान को सीखा। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राजनीतिक नेता के रूप में उनके ग्रामीण और छोटे उद्योगों के प्रति समर्थन को दर्शाती है, जिससे स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलता है। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक है, क्योंकि यह दिखाता है कि सार्वजनिक हस्तियों का रोज़मर्र