राज्य

वायुसेना दिवस पर हिंडन एयरबेस में दिखी हवाई ताकत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
वायुसेना दिवस पर हिंडन एयरबेस में दिखी हवाई ताकत

अक्टूबर 08, नई दिल्ली: गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह शौर्य, अनुशासन और गौरव के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। एयर फोर्स डे के मौके पर हिंडन एयरबेस देश की हवाई ताकत और वायु योद्धाओं के अदम्य जज्बे का गवाह बना। समारोह में वायुसेना के जवानों ने शानदार परेड के जरिए अपने अनुशासन और समर्पण की मिसाल पेश की।

कदम से कदम मिलाते जवानों की टुकड़ियों ने न सिर्फ भारतीय वायुसेना की गौरवशाली परंपरा को सामने रखा, बल्कि देश की रक्षा के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता का भी संदेश दिया। इस पूरे समारोह के केंद्र में रही भारतीय वायुसेना की ताकत और उसकी बदलती युद्ध क्षमता। इस वर्ष वायु सेना दिवस की थीम है- ‘इंडियन एयर फोर्स- इनफैलेबल, इम्पेनेट्रेबल एंड प्रिसाइज’ यानी ‘अचूक, अभेद्य और सटीक’।

यह थीम भारतीय वायुसेना की उस ताकत को दर्शाती है, जिसके बूते वह देश की हवाई सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए तैयार रहती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।