मनोरंजन

Video: सलमान खान की पैपराजी से खत्म हुई नाराजगी? डबिंग स्टूडियो के बाहर खिंचवाई तस्वीरें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Video: सलमान खान की पैपराजी से खत्म हुई नाराजगी? डबिंग स्टूडियो के बाहर खिंचवाई तस्वीरें

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं.

हाल ही में भाईजान ने 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में पैपराजी कल्चर पर नाराजगी जाहिर की थी.

उन्होंने एक्ट्रेसेस की बैक साइड से फोटो और वीडियो लेने को लेकर पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भाईजान की नाराजगी पैप्स से खत्म हो चुकी है.

भाईजान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो पैपराजी के साथ नर्मी से पेश आते और उनके लिए पोज देते नजर आ रहे हैं.

मगलवार देर रात सलमान खान को मुंबई के एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट किया गया.

इस दौरान एक्टर ने पैपराजी के लिए कई शानदार पोज दिए और कैमरे के सामने अपना स्वैग दिखाते नजर आए.

ये भी पढ़ें:- Photos: 'प्रहार' ट्रेलर लॉन्च में डैशिंग लुक में छाए राजकुमार राव, ब्लैक साड़ी में वामिका गब्बी ने ढाया कहर

सलमान खान ने खिंचवाईं पैप्स के साथ तस्वीरें

वीडियो में सलमान खान को अपनी कार से उतरते हुए देखा जा सकता है.

फोटोग्राफर्स को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करने के बावजूद उन्होंने पैपराजी के लिए रुककर पोज दिए. स्टूडियो में जाने से पहले सलमान ने अपने फैंस के साथ भी तस्वीरें खिंचवाईं.

इस दौरान पीछे से पैपराजी सलमान के लुक की तारीफ करते और उनके लिए रुकने पर धन्यवाद देते हुए सुनाई दिए.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/Dd4IcnST

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।