राजनीति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 3 से 5 सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

26 अगस्त की फोन वार्ता के बाद हो रहा है यह दौरा

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की यह यात्रा 26 अगस्त को यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा के साथ हुई टेलीफोन वार्ता के बाद हो रही है। उस बातचीत के दौरान सिबीहा ने उन्हें ब्लैक सी (काला सागर) की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी थी और वहां समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता को बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की थी। यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब ब्लैक सी क्षेत्र आर्थिक और सैन्य दृष्टि से बेहद संवेदनशील हो गया है। रूस और यूक्रेन दोनों एक-दूसरे के व्यापारिक जहाजों, बंदरगाहों और ऊर्जा ढांचे पर लगातार हमले कर रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।