विधानसभा चुनाव 2027- UKD ने जारी की पहली लिस्ट:16 कैंडिडेट्स के नाम, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी को टिकट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने शनिवार को विधानसभा चुनाव 2027 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में 16 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को प्रत्याशी बनाया गया है।
द्वाराहाट से पुष्प त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को टिकट दिया गया है। वहीं, कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुजवाल, राजपुर से देव चंद उत्तराखंडी और सल्ट से प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे। टिहरी से डीडी पंत और कपकोट से वरुण चंदोला को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसके अलावा काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती और रामनगर से भुवन चंद्र को टिकट दिया गया है। देहरादून कैंट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेंद्र सिंह नेगी, खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल और धनोल्टी से चंदन सिंह राणा UKD के प्रत्याशी होंगे। पूरी लिस्ट देखिए… फाइव-लेयर सिस्टम से टिकट बांटने का दावा UKD केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक प्रत्याशियों के चयन में फाइव-लेयर सिस्टम अपनाया गया है।
इसमें संगठन के प्रति निष्ठा, लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने, क्षेत्र में सक्रियता और उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। पार्टी का कहना है कि प्रत्याशियों के चयन में संगठनात्मक स्तर पर विचार-विमर्श किया गया है। दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। दूसरी सूची जल्द जारी होगी केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक, पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति समर्पण और उत्तराखंड के हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्रमुख आधार बनाया है।
पहली सूची जारी होने के बाद अब पार्टी की दूसरी सूची का इंतजार है, जिसे जल्द जारी करने की बात कही गई है। क्षेत्रीय दल के सामने 2027 में अपनी जमीन मजबूत करने की चुनौती UKD की पहली सूची जारी होने के बाद अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि पार्टी बाकी सीटों पर किन चेहरों को मौका देती है। राज्य गठन के आंदोलन से निकले इस क्षेत्रीय दल के सामने 2027 में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और भाजपा-कांग्रेस के बीच तीसरे विकल्प के रूप में जगह बनाने की चुनौती है।
पहली सूची में पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों को जगह देकर पार्टी ने प्रदेशव्यापी चुना
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar