विधानसभा सत्र तैयारियों को लेकर हुई पुलिस ब्रीफिंग, पीएसी, एसडीआरएफ भी रहेगी तैनात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
26 अक्तूबर 2026, चमोली: चमोली जिले के भराड़ीसैंण में कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. निलेश आनंद भरणे और आईजी गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने आज ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली। उन्होंने सभी को सतर्कता, अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विधानसभा परिसर में अधिकृत व्यक्तियों और वैध पासधारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, बैरियरों पर तैनात पुलिस बल को जुलूस, धरना-प्रदर्शन और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
विधानसभा सत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस और हॉक टीम के कार्मिकों की भी तैनाती की गई है।
सत्र की सुरक्षा के लिए 6 अपर पुलिस अधीक्षक, 20 पुलिस उपाधीक्षक, 54 प्रभारी निरीक्षक एवं थाना प्रभारी, 43 उपनिरीक्षक, 35 महिला उपनिरीक्षक, 52 अपर उपनिरीक्षक, 460 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 67 महिला आरक्षी, 26 यातायात पुलिसकर्मी, 153 सशस्त्र पुलिसकर्मी और 120 होमगार्ड तैनात किए गए हैं।
संलग्न- पुलिस ब्रीफिंग की फोटो