राजनीति

विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विधानसभा अध्यक्ष ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेश व देशवासियों को बधाई

अगस्त 03, शिमला (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश व देशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। अपने बधाई सन्देश में पठानिया ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी देश तथा प्रदेशवासियों के लिए एक महापर्व है जिसे लोग बड़े हर्षोउल्लास, श्रद्वाभाव तथा आस्था से मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का यह पर्व श्रावण मास के कृष्ण पक्ष के 8वें दिन मनाया जाता है तथा यह पूरे भारतवर्ष में हिन्दुओं के लिए भक्ति, एकता तथा आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह उत्सव हिन्दुओं के लिए बहुत खुशी का स्त्रोत है जिसमें जीवंत उत्सव और सार्थक परम्पराएँ शामिल हैं। इस अवसर पर पठानियां ने सभी के सुखद तथा समृद्ध जीवन की कामना करते हुए भगवान श्री कृष्ण द्वारा स्थापित आदर्शों तथा उत्कृष्ट परम्पराओं को जीवन में अपनाने का आह्वान किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।