राजनीति

विधानसभा क्षेत्र में दिखेगी PM के राजनीतिक सफर की कहानियां:कानपुर में 200 से ज्यादा कलाकार करेंगे नाट्य प्रस्तुतियां, 22 से 28 सितंबर तक प्रोग्राम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विधानसभा क्षेत्र में दिखेगी PM के राजनीतिक सफर की कहानियां:कानपुर में 200 से ज्यादा कलाकार करेंगे नाट्य प्रस्तुतियां, 22 से 28 सितंबर तक प्रोग्राम

कानपुर में बीजेपी के ‘सेवा संकल्प माह’ के तहत उत्तर कानपुर इकाई की ओर से 22 सितंबर से नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। आर्यनगर, सीसामऊ, गोविंदनगर और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर कुल 20 नाट्य प्रस्तुतियां कराई जाएंगी। पार्टी का कहना है कि इन प्रस्तुतियों के जरिए PM मोदी के राजनीतिक जीवन और गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर किए गए कार्यों से जुड़ी ऐसी कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिनके बारे में आम लोगों को कम जानकारी है।

45 से 60 मिनट की होगी एक प्रस्तुति उत्तर कानपुर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में 200 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। प्रत्येक नाट्य प्रस्तुति करीब 45 से 60 मिनट की होगी। पार्टी की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम के लिए शहर के स्थानीय नाट्य कलाकारों से संपर्क किया गया है।

प्रस्तुतियों के विषय भी पार्टी की ओर से तय किए जा चुके हैं। चौराहों और पार्कों में होंगी प्रस्तुतियां बीजेपी के अनुसार, नाट्य प्रस्तुतियों के लिए ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। इसके लिए शहर के विभिन्न चौराहों और पार्कों को चिन्हित किया गया है।

प्रस्तुतियों का आयोजन संबंधित विधानसभा के जिम्मेदार पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की निगरानी में किया जाएगा। पार्टी के मुताबिक, नाटकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को कहानी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तर कानपुर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, जिला महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।