राजनीति

विदिशा में गांधी जयंती पर बेतवा नदी और घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विदिशा में गांधी जयंती पर बेतवा नदी और घाट पर स्वच्छता अभियान आयोजित

विसर्जन के बाद नदी से हटाया मलबा, 51 हजार पौधारोपण का लक्ष्य

महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विदिशा में स्वच्छता अभियान चलाया गया। रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर के पास बेतवा नदी और घाट क्षेत्र में भाजपा पदाधिकारियों, जिला प्रशासन, नगर पालिका और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।

इस दौरान गणेश विसर्जन के बाद बेतवा नदी में एकत्रित मूर्तियों और मलबे को श्रमदान के जरिए हटाया गया। विधायक मुकेश टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प पखवाड़े के तहत गांधी जयंती पर भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

एसडीएम मनीष जैन ने बताया कि गांधी जयंती पर दिनभर कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम ऑडिटोरियम में होगा। साथ ही करीब 51 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

बाइट:

मुकेश टंडन, विधायक, विदिशा मनीष जैन, एसडीएम, विदिशा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।