विदिशा में ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किया जागरूक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक-किसान परिचर्चाओं में पराली नहीं जलाने और आधुनिक तकनीक अपनाने पर जोर,
उपज की ग्रेडिंग, भंडारण और उचित विपणन की दी गई जानकारी
विदिशा, अक्टूबर 25: जिले में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन और कृषि की आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘खेत बचाओ अभियान’ चलाया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र विदिशा द्वारा 22 से 30 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर वैज्ञानिक-किसान परिचर्चाएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें किसानों को पराली नहीं जलाने और फसल अवशेषों का वैज्ञानिक तरीके से उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।
कार्यक्रम में उप संचालक कृषि सचिन जैन ने उत्पादन के साथ उचित विपणन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को फसल की सफाई, ग्रेडिंग, सुरक्षित भंडारण और बाजार भाव की जानकारी लेकर उपज बेचने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, पशुपालन और जैविक खाद के उपयोग पर भी चर्चा की गई।
--------
बाइट- सचिन जैन, उप संचालक कृषि विभाग, विदिशा