देश

विदिशा- पक्का आवास और स्वरोजगार ने बदली विदिशा की उमा नामदेव की जिंदगी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
विदिशा- पक्का आवास और स्वरोजगार ने बदली विदिशा की उमा नामदेव की जिंदगी

विदिशा जिले की ग्राम पंचायत अंबा नगर निवासी श्रीमती उमा नामदेव के जीवन में शासन की योजनाएं नई खुशियां और आत्मनिर्भरता लेकर आई हैं। कभी वे कच्चे और टपरेनुमा मकान में रहती थीं, जहां दीवारों के गिरने का खतरा और सीलन के कारण परिवार को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण उनके जीवन में उम्मीद की किरण बनकर आई।

आवेदन करने और आवास सूची में नाम स्वीकृत होने के बाद उन्हें किस्तों के माध्यम से राशि प्राप्त हुई, जिससे उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। आज वे अपने परिवार के साथ एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं। आवास के साथ-साथ वे स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ रही हैं।

श्रीमती नामदेव एक स्व-सहायता समूह का संचालन कर रही हैं और आजीविका मिशन के सहयोग से उन्होंने घर से ही साड़ियों के विक्रय का स्वरोजगार शुरू किया है। इस व्यवसाय से उन्हें नियमित आय का साधन मिला है और वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने परिवार की खुशहाली में योगदान दे रही हैं। उमा नामदेव का कहना है कि शासन की योजनाओं ने उनके जीवन को नई दिशा दी है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है।

उन्होंने गरीब परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने वाली इन योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।