खेल

विदिशा- राष्ट्रीय युवा उत्सव 2027 का हुआ आयोजन , रविंद्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रही कार्यक्रम की थीम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विदिशा- राष्ट्रीय युवा उत्सव 2027 का हुआ आयोजन , रविंद्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रही कार्यक्रम की थीम

विदिशा युवा शक्ति से जन भागीदारी के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा उत्सव 2027 का आयोजन किया गया सांस्कृतिक ट्रेक' में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, नुक्कड नाटक, चित्रकला, कविता लेखन ,नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम पर रविन्द्रनाथ टैगौर ऑडटोरियम, विदिशा में किया गया जिसमें जिले के युवा खिलाडियों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत दी।

कार्यक्रम में लगभग 200 युवाओं ने सहभागिता की। जिला खेल अधिकारी प्रदीपसिंह रावत ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन में समस्त जिले के युवाओं ने समूह लोकनृत्य, समूह लोकगायन, चित्रकला, कविता लेखन एवं नुक्कड नाटक विधा में अपनी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी जिसमें विजेता समूह / एकल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें।

आज के कार्यक्रम में समूह लोकनृत्य में प्रथम स्थान पर सांदीपनि स्कूल,की टीम, द्वितीय स्थान पर सरस्वती शिशु मंदिर की टीम, समूह लोकगीत में प्रथम स्थान पर शासकीय कन्या महाविद्यालय की टीम, द्वितीय स्थान पर

शासकीय प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज, विदिशा की टीम रही, नुक्कड नाटक में प्रथम स्थान पर साकेत शिशु रंजन विदिशा की टीम रही

विजेता खिलाडियों को पुरूस्कार वितरण विधायक मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्षक श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा, मेरा युवा भारत के उप निदेशक अभिषेक भारद्वाज द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा उपस्थित समस्त युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

बाइट , नूरजहाँ बानो मंसूरी बाइट , प्रदीप सिंह रावत खेल अधिकारी

बाइट , राशि रघुवंशी छात्रा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।