अपराध

विदिशा के सभी थानों और चौकियों में ‘प्रत्येक दिन-थाना परिवार’ पहल के तहत कार्यक्रम आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विदिशा के सभी थानों और चौकियों में ‘प्रत्येक दिन-थाना परिवार’ पहल के तहत कार्यक्रम आयोजित

विदिशा जिले में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के नेतृत्व में ‘प्रत्येक दिन-थाना परिवार’ पहल के तहत सभी थानों और चौकियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आईजी रुचिवर्धन मिश्र और डीआईजी राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में हार्टफुलनेस टीम ने पुलिसकर्मियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।

श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। इस दौरान अपराध, मर्ग और चालान प्रकरणों की समीक्षा कर लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। ई-साक्ष्य के उपयोग, साइबर अपराधों में निर्धारित प्रक्रिया के पालन और लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर भी जोर दिया गया।

प्रशिक्षकों के अनुसार, योग और ध्यान से पुलिसकर्मी तनाव कम कर अपनी कार्यक्षमता बढ़ा सकते हैं। पुलिसकर्मियों ने भी योग से मिली सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ के अनुभव साझा किए।

------- बाईट : अंजनी पंडित, प्रशिक्षक बाईट : रणवीर सिंह जाट, उपनिरीक्षक, सिविल लाइन थाना

---- विदिशा के सभी थानों और चौकियों में ‘प्रत्येक दिन-थाना परिवार’ पहल के तहत कार्यक्रम आयोजित

पुलिसकर्मियों ने योग, प्राणायाम और ध्यान के साथ श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

लंबित मामलों के निराकरण, ई-साक्ष्य के उपयोग और साइबर अपराधों की प्रक्रिया पर जोर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।