भोपाल

विदिशा- संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कुरवाई में किया औचक निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
विदिशा- संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने कुरवाई में किया औचक निरीक्षण

भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने आज गुरुवार को कुरवाई में एसडीएम कार्यालय, एसडीएम न्यायालय और तहसील न्यायालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों और कार्यालयीन अभिलेखों की समीक्षा कर आमजन से जुड़े मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने एसडीएम कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया और पौधों की नियमित देखभाल के निर्देश दिए। अधिकारियों की बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। साथ ही पटवारियों की ग्रामों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने को कहा।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कुरवाई में संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण राजस्व और न्यायिक मामलों की समीक्षा के साथ-साथ पर्यावरणीय पहल भी शामिल थी। यह कदम प्रशासन की पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया, जिससे लंबित प्रकरणों का समय पर निपटारा सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालयों और एसडीएम कार्यालय के अभिलेखों की जाँच कर आमजन से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा, परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया। इस पहल से नागरिकों को तेज़ और सुलभ न्याय,

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।