भोपाल

विदिशा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारंभ, 31 दिसंबर तक चलेगा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विदिशा में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का शुभारंभ, 31 दिसंबर तक चलेगा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का अभियान
  • विदिशा जिले में वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर अभियान का भव्य शुभारंभ
  • सभी प्रमुख बैंको के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

एंकर : वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विदिशा जिले की समस्त ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों में 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के शत-प्रतिशत आच्छादन हेतु वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर 21 अक्टूबर को विदिशा में एक वित्तीय समावेशन संतृप्ति शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भोपाल की क्षेत्रीय निदेशक सुजाता लाल, मुख्य महाप्रबंधक(एसबीआई) प्रवास कुमार सुबुद्धी, एसएलबीसी भोपाल के महाप्रबंधक धीरज गोयल एवं आरबीआई भोपाल के उप महाप्रबंधक विक्रम सिंह राजपूत मंचासीन रहे।

इसके साथ ही नाबार्ड की उप महाप्रबंधक जगप्रीत कौर सबरवाल जीएसबीआई के उप महाप्रबंधक व्यवसाय एवं संचालन साईकृष्ण श्रीधरा, उप महाप्रबंधक एसबीआई चेनल मेनेजमेंट ललित माथनकर, सहित अन्य बैंकर्स भी उपस्थित रहे।

मुख्य महाप्रबंधक प्रवास कुमार सुबुद्धी के द्वारा साईबर फ्रॉड से बचाव एवं री-केवायसी आदि के महत्व पर प्रकाश डाला।

सुजाता लाल द्वारा उपस्थित जनसमूह को अल्प बचत के महत्व, दैनिक जीवन में बजट प्रबंधन तथा संस्थागत वित्तीय तंत्र से निरंतर जुड़े रहने के संबंध में व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस शुभारंभ शिविर में विदिशा जिले के विभिन्न अंचलों से आए बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान बंधु, आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों (SHG) की दीदियां, बैंक सखियां, कृषक मित्र एवं स्थानीय ग्रामीण जन पूरे उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। कार्यक्रम स्थल पर ही पात्र हितग्राहियों के बीमा एवं पेंशन योजनाओं के फॉर्म भरवाए गए और उनकी जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

इसके साथ ही वित्तीय साक्षरता सत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) तथा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) जैसी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान बंधु एवं स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाएं सम्मिलित हुई, जिन्हें शासन की इन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने हेतु प्रेरित कर लाभान्वित किया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक बीएस वघेल ने जानकारी दी कि 31 दिसंबर 2026 तक चलने वाले इस महाभियान के अंतर्गत जिले की सभी 577 ग्राम पंचायतों को क्लस्टर में विभाजित कर बैंक शाखाओं द्वारा निरंतर पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे, जिससे कोई भी पात्र नागरिक इन सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

बाईट : बीएस बघेल, लीड बैंक अधिकारी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान एक ऐसी पहल है, जिसके तहत विदिशा जिले के सभी ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में 21 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का 100% आच्छादन सुनिश्चित किया जा रहा है। यह अभियान वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, जिसमें प्रमुख बैंक अधिकारियों की उपस्थिति भी रही। इस खबर का महत्व यह है कि यह ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने का एक ठोस कदम है, जिससे लोगों को बैंकिंग, बीमा और पेंशन योजनाओं के लाभ आसानी से मिल सकें। इस

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।