विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, परिश्रम और संकल्प से विकसित भारत के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा, खेल, संगीत एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले विद्यार्थियों से उनकी सफलता, भविष्य के लक्ष्यों एवं आकांक्षाओं के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी मेहनत एवं लगन से न केवल अपने परिवार और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देने की दिशा में अग्रसर हैं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना भी की।
संवाद के दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, जामली, सेंधवा के पूर्व छात्र रोहित बामनिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने नीट-2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर शासकीय मेडिकल कॉलेज, नीमच में प्रवेश प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ अध्ययन करने वाले अन्य सहपाठियों का भी नीट परीक्षा के माध्यम से शासकीय मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोहित की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके परिवार के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें चिकित्सक बनकर सेवाभाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान रोहित ने बताया कि उनकी मेडिकल शिक्षा की फीस मध्यप्रदेश शासन द्वारा वहन की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वंचित एवं पिछड़े वर्गों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पात्र विद्यार्थियों को शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शासन की योजनाओं के माध्यम से फीस संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने रोहित से कहा कि चिकित्सक बनने के बाद समाज की सेवा करने के साथ ही अपने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विद्यार्थियों से बातचीत के बारे में है, जहाँ उन्होंने शिक्षा, खेल, संगीत और तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रेरित किया। यह विषय शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की भूमिका और उनके भविष्य के लक्ष्यों पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के विकास को प्राथमिकता देती है और उन्हें परिश्रम व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे युव