राजनीति

विद्यार्थियों का सर्वांगीण हित हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्री परमार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
विद्यार्थियों का सर्वांगीण हित हमारी प्राथमिकता : मंत्री श्री परमार

बैठक में महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के विस्तार एवं संस्थान की गुणवत्ता सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मंत्री श्री परमार ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण हित हमारी प्राथमिकता है। तकनीकी शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं रोजगारपरक बनाने के लिए संस्थानों में आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों और सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में लिए गए निर्णयों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में महाविद्यालय की नवीन शाखाओं के लिए पुस्तकों एवं ई-बुक्स के क्रय, इंजीनियरिंग केमिस्ट्री एवं फिजिक्स लैब की स्थापना सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक अनुमोदन प्रदान किया गया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा आयोजित बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण हित को प्राथमिकता देने के निर्णय को दर्शाती है। मंत्री ने शैक्षणिक विकास, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार और संस्थानों की गुणवत्ता सुदृढ़ करने के उपायों पर बल दिया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि शिक्षा प्रणाली में सुधार से युवा वर्ग के कौशल और रोजगार संभावनाएँ बढ़ती हैं। इस निर्णय से छात्रों को बेहतर अध्ययन वातावरण, प्रौद्योगिकी आधारित पाठ्यक्रम और करियर मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता और समाज में योगदान बढ़ेग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।