विज्ञान में नई सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 27, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस साल के इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। तीन दिन तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, स्टार्टअप और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एक साथ आए हैं।
वे उभरती हुई तकनीकों और भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत विज्ञान के क्षेत्र में एक नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसका लक्ष्य है दुनिया की समस्याओं के समाधान देने की शक्ति विकसित करना है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इमर्जिंग टेक्नोलाजी में अपना भरोसा बढ़ा रहा है। पीएम ने कहा कि भारत ऐसे समाधान विकसित कर रहा है जो लोगों तक पहुंचे और उनके जीवन को आसान बनाए।
प्रधानमंत्री ने एआई दौर की चुनौतियों का भी जिक्र किया। पीएम ने सवाल के जवाबों की सत्यता परखने के लिए वैज्ञानिकों के महत्व को भी रेखांकित किया।
एआई के दौर में चुनौती है- एआई रुटिन टास्क । हमे यह भी सुनिश्चित करना है कि वैज्ञानिकों की सोच को सीमित न करें बल्कि उसे समृद्ध बनाएं। एआई से बचने वाले समय का उपयोग चुनौती के लिए होना चाहिए। एआई जवब जल्दी दे सकता है। सत्यता परखने की जिम्मेदारी वैज्ञानिक की होनी चाहिए।
इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव में तकनीक और नवाचार की एक बड़ी प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है, जिसमें देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और उभरती हुई तकनीकों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें लगभग 150 डीप-टेक स्टार्टअप के स्टॉल हैं, जो तकनीकी विकास और विभिन्न क्षेत्रों में उनके संभावित उपयोगों को सामने ला रहे हैं। वैज्ञानिक विकास और उनके व्यावहारिक उपयोगों के बारे में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए, इस कॉन्क्लेव में थीम-आधारित वीडियो, तकनीकी प्रदर्शन, वृत्तचित्र, सूचना कियोस्क, और ऑगमेंटेड तथा वर्चुअल रियलिटी के अनुभव शामिल किए गए हैं।
(बाइट- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी)
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव एक तीन दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन है, जहाँ शोधकर्ता, नीति-निर्माता, उद्योगपति और स्टार्टअप्स मिलकर नवीनतम खोजों पर चर्चा करते हैं। इस वर्ष का आयोजन भारत में विज्ञान के प्रति नई सोच और आत्मविश्वास को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी के उद्घाटन से यह स्पष्ट होता है कि सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी को राष्ट्रीय विकास का मुख्य स्तम्भ मानती है। इस कार्यक्रम से शोध एवं नवाचार के लिए नई नीतियाँ और सहयोग के अवसर उत्पन्न होंगे, जिससे आम जनता को बेहतर तकनीकी सेव