जब विजय देवरकोंडा के फैन हुए रणबीर कपूर, 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर नागार्जुन को दिखाते थे 'अर्जुन रेड्डी' के किसिंग सीन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. दोनों स्टार्स साल 2022 में आई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर चुके हैं.
इसकी शूटिंग के वक्त रणबीर सीनियर एक्टर को विजय देवरकोंडा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के किसिंग सीन दिखाया करते थे.
इसका कनेक्शन उनकी फिल्म 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से जुड़ा हुआ है.
नगार्जुन को 'अर्जुन रेड्डी' के किसिंग सीन दिखाते थे रणबीर
हाल ही में नागार्जुन, संदीप रेड्डी वांगा और रामगोपाल वर्मा ने 'एवरीडे सिनेमा' YouTube चैनल पर बातचीत की. बता दें कि रणबीर की फिल्म एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था.
जबकि वो ही विजय की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के भी डायरेक्टर थे और उन्होंने ही इसके हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' को भी डायरेक्ट किया था.
संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी फिल्म एनिमल का जिक्र करते हुए बताया कि रणबीर कपूर को उन पर पूरा भरोसा था. चाहे फिल्म की काफी आलोचना हुई, लेकिन ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर निकली. इसकी एक वर्ग ने जमकर तारीफ भी की थी.
संदीप ने एनिमल का जिक्र करते हुए रणबीर कपूर को लेकर कहा, 'उन्होंने किसी चीज पर शक नहीं किया, क्योंकि उन्हें सब कुछ नया लग रहा था और उनके पास कोई रेफरेंस नहीं था.' इस पर रामगोपाल ने कहा कि शायद आपने खुद को 'अर्जुन रेड्डी' (2017) और 'कबीर सिंह' (2019) से ज्यादा एनिमल के जरिए बेहतरीन डायरेक्टर के रूप में साबित कर दिया था.
फिर नागार्जुन ने कहा कि ब्रह्मास्त्र के सेट पर रणबीर, अर्जुन रेड्डी की बातें करते रहते थे और उसके सीन दिखाते थे.
उन्होंने मुझे वो सीन दिखाया था जिसमें अर्जुन रेड्डी (विजय देवरकोंडा) एक लड़की को किस करते हैं. उन्होंने कहा था, 'देखो यह कितना असली लगता है.'
'एनिमल' के लिए बहुत एक्साइटेड थे रणबीर कपूर
नागार्जुन के मुताबिक ब्रह्मास्त्र जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर रणबीर कपूर, संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करने और एनिमल को लेकर बेहद एक्साइटेड थे.
बता दें कि एनिमल साल 2023 में रिलीज हुई थी. 100 करोड़ मे
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर बताती है कि बॉलीवुड सुपरस्टार रणभीर कपूर ने तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन को ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ के किसिंग सीन दिखाए। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों सितारे अलग-अलग भाषाओं के हैं और उनके बीच का यह इंटरैक्शन भारतीय सिनेमा के बहुभाषी सहयोग को दर्शाता है। आम जनता के लिए यह दिखाता है कि बड़े नामों के बीच भी दोस्ताना और पेशेवर संबंध होते हैं, जिससे फ़िल्म निर्माण में पारस्परिक समर्थन और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।