खेल

विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?

रोहित शर्मा मुंबई टीम में वापसी करने वाले हैं.

उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को जानकारी दे दी है कि वह दिसंबर में आयोजित होने वाले 50-ओवर डोमेस्टिक टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे.

रोहित अब सिर्फ एक फॉर्मेट खेलते हैं और 2027 ODI वर्ल्ड कप से पहले गेम फिटनेस बरकरार रखने के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण फैसला है.

विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट 14 दिसंबर-8 जनवरी तक चलेगा.

द इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार रोहित श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करेंगे. हालांकि यह अभी तय नहीं है कि रोहित टूर्नामेंट में कितने मैच खेलने वाले हैं.

मुंबई के लिए खेलेंगे

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र ने बताया कि रोहित शर्मा ने उनसे संपर्क करके कहा है कि वह श्रीलंका सीरीज समाप्त होने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उपलब्ध रहेंगे.

सूत्र ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा बाद में खुद बताएंगे कि वह कितने मैचों के लिए उपलब्ध रहना चाहते हैं.

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 13 दिसंबर-19 दिसंबर तक चलेगी.

इस समय तक मुंबई अपने तीन मैच खेल चुकी होगी. श्रीलंका सीरीज की समाप्ति के बाद मुंबई का अगला मैच 21 दिसंबर को सर्विसेज से है. इस मुकाबले में रोहित का रिटर्न संभव है.

बताते चलें कि इसके कुछ दिन बाद ही 3 जनवरी से भारत और जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज खेली जानी है. इसलिए संभव है कि रोहित विजय हजारे ट्रॉफी में 3-4 मैचों में खेल सकते हैं.

पिछले साल खेले थे 2 मैच

रोहित शर्मा पिछले साल भी विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए 2 मैच खेले थे.

सिक्किम के खिलाफ मैच में उन्होंने 94 गेंद खेलकर 155 रन बनाए थे, लेकिन उसके बाद उत्तराखंड के खिलाफ मैच में खाता तक नहीं खोल पाए थे.

रोहित ने अब तक अपने 364 मैचों के लिस्ट-ए करियर में 39 शतक सहित 14517 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें:

<a title="पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्ल

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।