राजनीति

विजयादशमी पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का प्रेरक संदेश—सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलकर प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
विजयादशमी पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का प्रेरक संदेश—सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलकर प्रदेश की प्रगति में सहभागी बनें

दशहरे पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना

भोपाल, 19 अक्टूबर 2026। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सत्य, न्याय, कर्तव्यनिष्ठा और सदाचार के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा देता है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से हमें धर्म, कर्तव्यपालन और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख मिलती है। विजयादशमी का पावन अवसर हमें बुराइयों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे आपसी सद्भाव, सहयोग और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हुए मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने दशहरे के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और खुशहाली की कामना की।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।