व्यापार

विकास कार्य जारी, पर नल-जल बेहाल व पंचायत भवन नहीं है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विकास कार्य जारी, पर नल-जल बेहाल व पंचायत भवन नहीं है

भास्कर न्यूज|ब्रह्मपुर ग्रामीण विकास की बुनियादी जरूरतों में सड़क, नाली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की अहम भूमिका है। कैथी पंचायत में इन जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़क एवं नाली निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन नल-जल योजना की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं, जिनमें से केवल तीन, चार, आठ, नौ, 10 और 11 नंबर वार्ड में नल-जल योजना के सुचारू रूप से चलने की जानकारी दी गई है। शेष वार्डों में योजना की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पंचायत की मुखिया पन्ना देवी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए विभिन्न जगहों पर सड़क निर्माण और नाली निर्माण के कार्य कराए गए हैं।

वहीं, पंचायत भवन का निर्माण जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण अब तक नहीं हो सका है। जमीन के अभाव में नहीं बन सका पंचायत भवन : कैथी पंचायत में अब तक पंचायत भवन का निर्माण नहीं हो सका है। मुखिया के अनुसार, जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण पंचायत भवन निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं मिल पाया है।

पंचायत भवन नहीं होने से ग्रामीणों को पंचायत स्तर के कार्यों और बैठकों के लिए निर्धारित सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कर पंचायत भवन निर्माण की दिशा में पहल जरूरी है। उप स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन भवन नहीं : पंचायत में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र तो है, लेकिन उसका अपना भवन नहीं है।

ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र की मौजूदगी महत्वपूर्ण है, लेकिन भवन के अभाव में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को लेकर सवाल उठते हैं। सड़क और नाली निर्माण पर जोर : कैथी पंचायत में शिव मंदिर से मुंशी टोला तक सड़क एवं नाली निर्माण का कार्य प्रमुख विकास योजनाओं में शामिल है।

इसके अलावा धरौली में बस्ती से जोगी वीर बाबा तक पीसीसी सड़क निर्माण कराया गया है। मेथियापुर में काली स्थान से प्राथमिक विद्यालय तक पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य भी पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है। 13 वार्डों में नल-जल योजना की स्थिति चिंताजनक पंचायत की सबसे बड़ी समस्याओं में नल-जल योजना का नियमित संचालन शामिल है।

पंचायत में कुल 13 वार्ड हैं, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 3, 4, 8, 9, 10 और 11 में ही योजना सुचारू रूप से चल रही है। बाकी वार्डों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति सुधारने की जरूरत है। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में संबंधित विभाग को योजना की समीक्षा कर खराब पड़े कनेक्शन, मोटर और पाइपलाइन की समस्या दूर करने की जरूरत है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।