विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 क्विज में मंडी जिले के 31,600 युवाओं ने लिया भाग, 998 प्रतिभागी निबंध लेखन चरण के लिए चयनित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 09, मंडी (हिमाचल प्रदेश): मेरा युवा भारत (MY Bharat), जिला मंडी द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में मंडी जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उल्लेखनीय सहभागिता दर्ज की है। जिले से लगभग 31,600 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।
क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण के पश्चात मंडी जिले से 998 प्रतिभागियों का चयन अगले चरण अर्थात ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित प्रतिभागियों को निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।जिला युवा अधिकारी, मंडी श्रीमती भारती मोंगरा ने बताया कि वीबीवाईएलडी 2027 युवाओं को राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत के संकल्प तथा देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी सोच, विचार और नेतृत्व क्षमता प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
उन्होंने चयनित सभी प्रतिभागियों को निबंध लेखन चरण में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रक्रिया के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंडी जिले से 31,600 युवाओं की भागीदारी और 998 प्रतिभागियों का अगले चरण के लिए चयन जिले के युवाओं में राष्ट्र निर्माण एवं नेतृत्व संबंधी गतिविधियों के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
MY Bharat, जिला मंडी द्वारा युवाओं को वीबीवाईएलडी 2027 के आगामी चरणों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है।जिला MY Bharat कार्यालय ने चयनित प्रतिभागियों से अपील की है कि वे 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में अनिवार्य रूप से भाग लें औरवीबीवाईएलडी 2027 की आगामी चयन प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के ऑनलाइन क्विज में मंडी जिले के 31,600 युवाओं ने भाग लिया, जिसमें 998 को निबंध लेखन चरण के लिए चुना गया। यह कार्यक्रम युवा सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देता है, जिससे युवाओं में नेतृत्व कौशल और समाजिक जागरूकता विकसित होती है। इस तरह के बड़े पैमाने पर भागीदारी से जिले की शिक्षा प्रणाली की पहुंच और प्रभावशीलता स्पष्ट होती है। यह पहल युवा वर्ग को अपनी क्षमताओं को दिखाने का मंच देती है, जिससे उन्हें भविष्य में करियर और सामाजिक योगदान के लिए प्रेरणा मिलती है।