राजनीति

विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की अहम भूमिका: सुरेश कश्यप

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की अहम भूमिका: सुरेश कश्यप

अक्तूबर 13, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में माय युवा भारत सिरमौर द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

सांसद सुरेश कश्यप ने युवाओं को देश की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि विकसित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है उन्होंने देश की 65 प्रतिशत से अधिक आबादी 35 वर्ष से कम आयु के युवाओं की है, ऐसे में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। सांसद ने कहा कि नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना ही ऐसे संवाद कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि देश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस दिशा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सांसद सुरेश कश्यप ने एसआईआर यानी मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करने का काम कर रहा है और देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

सुरेश कश्यप ने एसआईआर का विरोध किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1952 से 2004 तक भी एसआईआर की प्रक्रिया होती रही है। साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर जारी गतिरोध पर भी सवाल उठाए।

कश्यप ने देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या लोगों की मौजूदगी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मतदाता सूचियों की जांच और पुनरीक्षण की प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उन्होंने विपक्ष पर इस प्रक्रिया का विरोध कर राजनीतिक माहौल बनाने का आरोप लगाया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।