देश

‘विकसित उत्तराखंड: यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘विकसित उत्तराखंड: यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम

18 अक्तूबर 2026, देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को हासिल करने में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों, किसानों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले पांच वर्षों में स्टार्टअप की संख्या लगभग सात सौ से बढ़कर एक हजार सात सौ से अधिक हो गई है।

श्री धामी देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘विकसित उत्तराखंड: यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उत्तराखंड भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। पर्यटन, ऊर्जा, कृषि और स्वरोजगार के क्षेत्र में राज्य में रोजगार के नए अवसर विकसित करने की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और उद्यमिता को प्रोत्साहित कर रही है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।