मनोरंजन

वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
वीकेंड का वार: आम्रपाली ने मैरी कॉम को बताया 'बिग बॉस' तो रॉकस्टार बने काजी तौकीर

Bigg Boss 20 Weekend ka Vaar: सलमान खान का शो 'बिग बॉस 20' के एक हफ्ता हो चुका है.

शो का पहला वीकेंड का वार एपिसोड शनिवार को रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया. पहला वीकेंड का वार था तो सलमान खान ने किसी की क्लास नहीं लगाई. अभी उनका नॉर्मल अवतार देखने के लिए मिला.

उन्होंने घरवालों को एडवाइस दी. साथ ही घर के कुछ मुद्दों को भी उठाया. इस दौरान उन्होंने घरवालों को टास्क भी खिलाया.

इस दौरान आम्रपाली दुबे ने मैरी कॉम को 'बिग बॉस' का टैग दिया तो सलमान ने काजी तौकीर को 'इस हफ्ते का बिग बॉस 20 का रॉकस्टार' कहा. चलिए शुरू से बताते हैं क्या-क्या हुआ...

कनिका मान और यंग के बीच तीखी बहस

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार शुरू होता उससे पहले कनिका मान और यंग के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिल रही है. इस बार बहस इसलिए हुई क्योंकि कनिका ने सोफे पर बैठकर अपनी आंखें बंद कर ली थी.

इस पर यंग ने टोका तो उन्होंने कहा कि वो उन्हें ना टोके क्योंकि उनकी वजह से चीजें नहीं हुई ना ही मुर्गे ने बोला. इसके बाद दोनों के बीच मामला तूतूमैंमैं पर आ जाता है.

यह भी पढ़ें: 'हनुमान अंश' के बवंडर के बीच तमिल फिल्म ने कमाया 320% प्रॉफिट, जानें कलेक्शन

घरवालों की परवरिश पर उठाया सवाल

किचन के काम को लेकर तन्मय ने पहले घरवालों के परिवार पर सवाल उठाया और कहा, 'इनके मां-बाप ने ना जाने क्या सिखाया है, जो गंदगी कर रहे हैं.' इस पर यंग ने भी घरवालों के परिवार पर भी सवाल उठाया, 'मैंने तो सबको बोला कोई नहीं सुन रहा.

उनके घरवालों ने ऐसी ही परवरिश दी होगी. मेरे घरवालों ने सिखाया है.' इसके बाद घरवाले आमने-सामने आ जाते हैं. अमन गांधी गुस्सा हो गए और बहस शुरू हो गई. इसी बीच अमन गांधी और आसिफ खान के बीच भी गंदी झड़प देखने के लिए मिली.

दोनों एक-दूसरे को जाहिल तक कहने लगते है

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।