विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीजेपी की आज बड़ी बैठक होने जा रही है. यह बैठक शाम 4 बजे बीजेपी मुख्यालय पर होगी.
बैठक में गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
मीडिया और सोशल मीडिया सेल से जुड़े पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे.
बैठक में SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे नैरेटिव को तोड़ने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी.
इस हाई लेवल मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल हो सकते हैं.
इसकी अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और महासचिव सुनील बंसल करेंगे. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी इस बैठक में शामिल हो सकता है.
यह ऐसे वक्त हो रही है, जब विपक्ष ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान पर रैली की योजना बनाई है.
सोशल मीडिया-TV चैनल बहस पर फोकस
इस मीटिंग में व्यापक तौर पर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों की बहस को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी. इससे विपक्ष के विरोध का आक्रमक जवाब दिया जा सके.
इसके साथ ही एसआईआर को लेकर भी बैठक में चर्चा की उम्मीद है.
कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक की रैली
इधर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन भी सरकार को सीईसी और एसआईआर के मुद्दे पर छोड़ने के मूड में नहीं है. 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर एक विशाल वोट बचाओ रैली और चलो दिल्ली मार्च के आयोजन की योजना है.
एसआईआर में हुई गड़बड़ी को लेकर विपक्ष इस प्रदर्शन को करेगा. इसके लिए वोट चोरी का नैरेटिव विपक्ष की तरफ से तय किया गया है. साथ ही सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी विपक्ष ने की है.
लोगों को जुटाने ग्राउंड पर एक्टिव कांग्रेस नेतृत्व
कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन यूपी, हरियाणा और दिल्ली के क्षेत्रीय प्रमुखों के
📡 स्रोत: ABP Live