राजनीति

विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

रैली में लोगों की भागीदारी को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के नेताओं ने बड़े दावे किए हैं.

कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि हरियाणा को एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन राज्य इससे भी अधिक लोगों को दिल्ली लाएगा.

वहीं, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों से लोग रैली में शामिल होंगे और 50 हजार लोगों की भागीदारी का लक्ष्य पूरा किया जाएगा.

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के नेताओं के साथ हुई बैठकों में रैली की तैयारियों और जनभागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई.

हरियाणा को एक लाख लोगों का लक्ष्य, सतपाल ब्रह्मचारी बोले- इससे ज्यादा आएंगे

इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि बैठक में हरियाणा को एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है.

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा इस लक्ष्य को पूरा करेगा और निर्धारित संख्या से भी अधिक लोगों को दिल्ली लेकर आएगा. सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि रैली के लिए तैयारियां पूरी हैं.

उन्होंने विश्वास जताया कि एक नवंबर को रामलीला मैदान में हरियाणा की बड़ी भागीदारी दिखाई देगी. उनके मुताबिक, रैली में हरियाणा की मौजूदगी प्रमुख रूप से नजर आएगी.

यूपी के 75 जिलों से आएंगे लोग, अजय राय ने किया 50 हजार का लक्ष्य पूरा करने का दावा

अजय राय ने भी रैली में प्रदेश की भागीदारी को लेकर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि रैली में सबसे बड़ी भागीदारी उत्तर प्रदेश की हो सकती है.

प्रदेश के सभी 75 जिलों से लोग पूरी ताकत के साथ दिल्ली पहुंचेंगे.

अजय राय ने बताया कि उत्तर प्रदेश को 50 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी इस लक्ष्य को पूरा करेगी.

कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोगों को रैली में शामिल कराने की तैयारी कर रही है.

<p style="text-align: ju

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।