विपक्ष की रामलीला मैदान रैली के चलते व्यापारियों को कितना नुकसान? CTI चेयरमैन ने बताया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार (1 नवंबर, 2026) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक की सभी सहयोगी पार्टियों ने महारैली का आयोजन किया.
सभी विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने रामलीला मैदान पहुंचने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सड़क पर मार्च निकाला.
विपक्षी पार्टियों के सड़क पर निकाले गए मार्च और रामलीला मैदान में की गई महारैली का बड़ा असर सीधे तौर पर दिल्ली के व्यापार पर पड़ा है.
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली के व्यापारियों के संगठन का अनुमान है कि रामलीला मैदान में आयोजित रैली के कारण व्यापारियों को 10 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है.
25 बड़े बाजारों में करीब ढाई लाख दुकानें बंद रहें- बृजेश गोयल
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बृजेश गोयल ने कहा, आज की जो रैली हुई है, इसका बहुत ज्यादा असर पड़ा है.
खासकर, रामलीला मैदान से जुड़े हुए जो करीब 25 बड़े थोक और खुदरा बाजार हैं, उसमें आज शाम तक हमारे जितने अलग-अलग बाजारों के व्हाट्सएप ग्रुप बने हुए हैं, उसमें जो रिपोर्ट आई है कि लगभग किसी बाजार में 90 प्रतिशत दुकानें बंद रही, किसी बाजार में 70 प्रतिशत बंद रही.
तो औसतन जो आकलन है उसके हिसाब से करीब 80 प्रतिशत यानी करीब ढाई लाख दुकानें आज की रैली की वजह से बंद रहीं.
VIDEO | Delhi: Chamber of Trade and Industry chairman Brijesh Goyal says the Delhi traders' body estimates losses of over Rs 10,000 crore to businesses due to the Ramlila Maidan rally. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) https://t.co/jRWeplbbo5
Press Trust of India (@PTI_News) November 1, 2026
उन्होंने कहा, बाहर से भी जो दुकानें खु
📡 स्रोत: ABP Live