विराट कोहली ने खेला आखिरी वनडे! ईडन पार्क में बल्ला उठाकर जताया आभार; VIDEO
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
विराट कोहली ने 51 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का लगाकर 74 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में एकतरफा जीत दिलाई.
बुधवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत अपने खाते में डाली. चेज में कोहली मेन इन ब्लू के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे.
यहां तक तो सबकुछ ठीक था, लेकिन आउट होने के बाद जब वह पवेलियन लौटे तो फैंस का मानिए दिल टूट गया.
ड्रेसिंग रूम की तरफ लौटते वक्त कोहली ने अपना बल्ला हवा में उठाकर फैंस का आभार जताया.
यह कुछ वैसा ही सीन था, जैसे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट संन्यास से पहले किया था. कोहली ने करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया की सरजमीन पर खेली थी.
किसी को भी भनक नहीं थी कि कोहली इसके बाद टेस्ट से संन्यास ले लेंगे.
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले टेस्ट में शतक जड़ा था और पवेलियन वापस लौटते वक्त इसी तरह बल्ला ऊपर उठाकर फैंस का शुक्रिया अदा किया था.
The King leaves to a round of applause after scoring match-winning 74. 👏 Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony Vizha and Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyVizha #SonyLIV #NZvIND https://t.co/zDOBL4nH6J
Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 4, 2026
शायद ऑकलैंड में कोहली का आखिरी मैच
टेस्ट के अलावा कोहली टी20 इंटरनेशनल से भी संन्यास ले चुके हैं.
इस बात की भी पूरी उम्मीद है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद वनडे से भी सन्यास लेकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो जाएंगे.
इसी कड़ी में कोहली को शायद एहसास हुआ हो कि अब आगामी विश्व कप से पहले उन्हें यहां
📡 स्रोत: ABP Live Khel