विसर्जन बाद सुधरेंगे घाटों के रूट!:पीडब्ल्यूडी ने 30 सितंबर तय की मेंटेनेंस की डेडलाइन, लेकिन बारिश के चलते नहीं हो रहा पक्का काम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →22 सितंबर से गणपति विसर्जन शुरू होगा। 25 सितंबर अनंत चतुर्दशी पर बड़े चल समारोह निकलेंगे और 26 सितंबर तक विसर्जन चलेगा। लेकिन गड्ढे और उखड़ी गिट्टी गणपति के मार्ग में बाधा बनेंगे। पीडब्ल्यूडी ने सड़कें सुधारने की डेडलाइन 30 सितंबर रखी है, लेकिन रोज बारिश से पक्का काम नहीं हो पा रहा।
ऐसे में बड़ी झांकियां और जुलूसों के आने से मुश्किल हो सकती है। भोपाल में पीडब्ल्यूडी की 174 किमी सड़कों का मेंटेनेंस परफॉर्मेंस गारंटी के तहत ठेकेदारों को करना है। अभी बड़े गड्ढों में गिट्टी और छोटे में कोल्ड मिक्स डाला जा रहा है, जो बारिश और वाहनों के दबाव से फैल रहा है। स्थायी पैचवर्क के लिए हॉट मिक्स प्लांट चलाने से पहले करीब सप्ताहभर धूप जरूरी है।
चीफ इंजीनियर एससी वर्मा ने कहा कि मेंटेनेंस शुरू है। प्रमुख सड़कों के गड्ढे भर रहे हैं। कहीं बड़े गड्ढे, कहीं गिट्टी उखड़ी...
पुराना शहर-कमलापति घाट मार्ग पर जिंसी से मोती मस्जिद तक 3 किमी और प्रोफेसर कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक 6.50 किमी में दर्जनों बड़े गड्ढे हैं। भदभदा घाट रूट के लिंक रोड-3, मुख्य मार्ग-2, नेहरू-तुलसी नगर और भदभदा-नीलबड़-सीहोर मार्ग पर गिट्टी उखड़ी है। शाहपुरा-कलियासोत रूट में अरेरा हिल्स, गुलमोहर-इकोसिटी, दानिशकुंज-बावड़ियाकलां सहित कलियासोत-चेतक ब्रिज की मरम्मत बाकी है।
अयोध्या बायपास, करोंद-पलासी, बंगरसिया और बावड़ियाकलां मार्ग पर गड्ढों में गिट्टी डाली जा रही है। विसर्जन मार्ग पर इंचीटेप लेकर उतरे एसीपी ट्रैफिक प्रेमपुरा घाट के विसर्जन मार्ग पर मेट्रो बैरिकेडिंग के कारण सिर्फ 4.5 मीटर चौड़ा रास्ता बचा है। गुरुवार शाम एसीपी ट्रैफिक अजय बाजपेयी ने डिपो से भदभदा चौराहे के बीच इंचीटेप से सड़क की चौड़ाई नापी।
बड़ी झांकियों और ट्रकों के लिए दोनों ओर 6-6 मीटर खुला रास्ता जरूरी है। उन्होंने मेट्रो को बैरिकेड्स पीछे खिसकाने के निर्देश दिए। बारिश से बढ़ी मुश्किल गुरुवार शाम हुई बारिश के बाद बैरागढ़ मेन रोड स्थित विसर्जन घाट के पहुंच मार्ग पर पानी-कीचड़ भर गया।
📡 स्रोत: NewsData.io