राज्य

विस्फोटकों के निष्क्रिय करने के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
विस्फोटकों के निष्क्रिय करने के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल

सुकमा, 9 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कल विस्फोटकों के निष्क्रिय करने के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, कल सुकमा ज़िले के भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास बोदराजपदर नाले के करीब एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम और सीआरपीएफ जवान बारूदी सुरंगों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रीय करने की प्रक्रिया में लगे थे। इसी दौरान एक विस्फोटक का अंश पास में गिरकर फट गया। हादसे में चार जवान घायल हो गए। इनमे से एक की हालात गंभीर है । सभी घायल जवानों को हैदराबाद रेफर किया गया है ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।