विशाल नशा मुक्ति जागरूकता रैली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नशे के खिलाफ सांचौर की सड़कों पर उठी आवाज, युवाओं को नशे से दूर रहने का संकल्प
सांचौर,6 अक्टूबर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) के गठन का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सांचौर शहर में नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों, स्काउट्स, सामाजिक संगठनों और आमजन ने भाग लेकर नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।
रैली में शामिल प्रतिभागी नशे के दुष्परिणामों से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां और बैनर लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस दौरान लोगों से नशे से दूर रहने और युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने का आह्वान किया गया। रैली के माध्यम से एनटीएफ की ओर से नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई। अधिकारियों ने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, खेल और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की।
आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता पैदा करना और युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना रहा। आयोजन के दौरान लोगों ने नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से जागरूकता फैलाने का संकल्प भी लिया।
बाईट : लादूराम भादू, स्काउट-गाइडर
🎙️ जनता का संदेश का मत
नशा मुक्ति रैली ने युवाओं को दिखाया कि शक्ति एकजुटता में है। जब नशे की लत से जूझते हैं, तो परिवार, स्कूल, और समाज मिलकर शिक्षा, परामर्श और रोजगार के अवसर देकर समाधान ढूंढ सकते हैं। हर युवा को अपने सपनों को नशे के आगे न झुकने का साहस देना चाहिए। साथ मिलकर हम नशे को मात देकर स्वस्थ, समृद्ध समाज की ओर बढ़ें।