राज्य

विश्व हृदय दिवस पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी में निशुल्क हृदय जांच शिविर, निगमकर्मियों ने भी कराई जांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विश्व हृदय दिवस पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी में निशुल्क हृदय जांच शिविर, निगमकर्मियों ने भी कराई जांच

देवघर में निशुल्क हृदय जांच शिविर, नगर निगम परिसर में फ्री हार्ट चेकअप, निगम कर्मियों और आम लोगों की हुई जांच, शिविर में मुफ्त ईसीजी की सुविधा, हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, समय पर जांच, स्वस्थ हृदय का संदेश, मेडिफोर्ट की ओर से स्वास्थ्य पहल।

Short Headline: ट्रेड लाइसेंस के नाम पर व्यवसायियों पर कार्रवाई चिंतनीय- चैम्बर

हृदय जांच शिविर, देवघर, मनीष

देवघर में निशुल्क हृदय जांच शिविर नगर निगम परिसर में फ्री हार्ट चेकअप

निगम कर्मियों और आम लोगों की हुई जांच शिविर में मुफ्त ईसीजी की सुविधा

हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता समय पर जांच, स्वस्थ हृदय का संदेश

मेडिफोर्ट की ओर से स्वास्थ्य पहल

एंकर देवघर नगर निगम परिसर में मेडिफोर्ट की ओर से निशुल्क हृदय जांच शिविर लगाया गया। शिविर में निगम कर्मियों, पदाधिकारियों और आम लोगों की मुफ्त हृदय जांच और ईसीजी की गई। कार्यक्रम के जरिए लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 1 देवघर नगर निगम परिसर में लगे इस शिविर में लोग अपनी हृदय संबंधी जांच कराते नजर आए। मेडिफोर्ट की ओर से यहां निःशुल्क ईसीजी समेत हृदय की जांच की जा रही है। शिविर की शुरुआत महापौर रवि रावत समेत जनप्रतिनिधियों और चिकित्सकों ने गुब्बारे उड़ाकर की। महापौर रवि रावत ने शिविर और इसकी उपयोगिता के बारे में बताया।

बाइट- रवि रावत, महापौर, देवघर

वीओ 2 शिविर में नगर निगम के कर्मियों और पदाधिकारियों के साथ आम लोगों ने भी जांच कराई। मुफ्त जांच की सुविधा मिलने से लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य की स्थिति जानने का अवसर मिला। नगर आयुक्त सुलोचना मीणा ने इसे उपयोगी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

बाइट- सुलोचना मीणा, नगर आयुक्त, देवघर

वीओ 3 शिविर के दौरान चिकित्सकों ने लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया। डॉक्टर गौरी शंकर के मुताबिक, अनियमित खान-पान, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी का असर हृदय पर पड़ सकता है। उन्होंने समय-समय पर जांच के साथ स्वस्थ खान-पान और नियमित व्यायाम पर जोर दिया।

बाइट- डॉ.गौरी शंकर, चिकित्सक

अंतिम वीओ देवघर नगर निगम परिसर में आयोजित यह शिविर जांच के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी माध्यम बना। संदेश यही रहा कि बेहतर खान-पान, नियमित व्यायाम और समय पर स्वास्थ्य जांच से लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रह सकते हैं।

देवघर से मनीष की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।