मनोरंजन

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: दीपिका से हनी सिंह तक, इन 5 सितारों ने खुलकर की मेंटल हेल्थ पर बात

मानसिक स्वास्थ्य आज सार्वजनिक चर्चा का एक अहम हिस्सा बन चुका है.

ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करके इससे जुड़े मिथकों और झिझक को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं.

डिप्रेशन और भावनात्मक चुनौतियों के बारे में बात करने से लेकर रिकवरी तक के अपने सफर को साझा करने तक, इन सितारों ने लोगों को यह समझाने में मदद की है कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी है.

तो 10 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर आइए, बॉलीवुड की उन पांच हस्तियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात की है और इस विषय पर जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया है.

दीपिका पादुकोण: डिप्रेशन पर चुप्पी तोड़कर पेश की मिसाल

दीपिका पादुकोण भारत में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की प्रमुख आवाजों में से एक रही हैं.

साल 2015 में उन्होंने क्लिनिकल डिप्रेशन से अपने अनुभव के बारे में खुलकर बात की थी.

उस समय मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर चर्चा करना आम नहीं था.

ऐसे में दीपिका ने अपना अनुभव साझा कर लोगों को यह समझाने की कोशिश की कि डिप्रेशन किसी को भी हो सकता है, फिर चाहे वह अपने करियर में कितना ही सफल क्यों न हो या उसकी सार्वजनिक छवि कैसी भी हो.

इसके बाद उन्होंने 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' की स्थापना की, जो मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करने की दिशा में काम करता है.

दीपिका लगातार लोगों को अपनी परेशानियों को पहचानने, अपनी भावनाओं के बारे में बात करने और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञों की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करती रही हैं.

अपने अनुभव को सार्वजनिक रूप से साझा करके उन्होंने उस मुद्दे को चर्चा में लाने में मदद की, जिससे आज भी कई लोग चुपचाप जूझते हैं.

<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मानसिक स्वास्थ्य का विषय आज समाज में खुलकर चर्चा का प्रमुख हिस्सा बन गया है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दीपिका पादुकोण, हनी सिंह और अन्य पाँच बॉलीवुड सितारों ने अपनी व्यक्तिगत अनुभव साझा करके मानसिक स्वास्थ्य के मिथकों को दूर करने का प्रयास किया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सेलिब्रिटीज भी डिप्रेशन और भावनात्मक चुनौतियों से जूझते हैं, जिससे सामान्य लोगों में सहानुभूति और समझ बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।