राज्य

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शहडोल जिला चिकित्सालय में शिविर, तनाव और अवसाद के प्रति किया जागरूक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शहडोल जिला चिकित्सालय में शिविर, तनाव और अवसाद के प्रति किया जागरूक

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शहडोल जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर और जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और मानसिक समस्याओं के लिए समय पर परामर्श एवं उपचार लेने के लिए प्रेरित करना रहा।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शिल्पी सराफ के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में नागरिकों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही विशेषज्ञों ने परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक उपचार सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान चिकित्सकों ने मानसिक तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक परेशानी को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने और जरूरत पड़ने पर उपचार लेने का संदेश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शिविर के बाद भी जिला चिकित्सालय में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग, परामर्श और आवश्यक उपचार सेवाएं जारी रहेंगी।

-----

बाइट - डॉ. समित दास गुप्ता, मानसिक रोग विशेषज्ञ

बाइट - सीमा बानो, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर 5 लोअर हेडर

शहडोल जिला चिकित्सालय में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

नागरिकों की स्क्रीनिंग और विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

तनाव, अवसाद और चिंता के प्रति लोगों को किया जागरूक

मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना महत्वपूर्ण बताया

जिला चिकित्सालय में स्क्रीनिंग और परामर्श सेवाएं रहेंगी जारी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।