इतिहास

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में होगें विभिन्न कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विश्व पर्यटन दिवस पर  छत्तीसगढ़ में होगें विभिन्न कार्यक्रम

रायपुर, 8 सितंबर 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर सत्ताईस सितंबर को छत्तीसगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने आज रायपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। वहीं, भोरमदेव और मयाली कॉरिडोर सहित विभिन्न स्थलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है।

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष ने बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता का जिक्र करते हुए कहा कि बस्तर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। श्री शर्मा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए इस बार दस अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे राज्य की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। यह कदम पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आर्थिक विकास और रोजगार सृजन में सहायक होगा। राज्य सरकार का यह प्रयास पर्यटन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की छवि को नया आयाम देने का है। आम जनता को इससे बेहतर पर्यटन सुविधाएँ, रोजगार के अवसर और सांस्कृतिक जागरूकता में वृद्धि की उम्मीद है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।