विदेश

विश्व पर्यटन दिवस पर एयरपोर्ट पहुंचने वाले देशी और विदेशी दोनों पर्यटकों का किया जायेगा स्वागत: विनय धीमान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विश्व पर्यटन दिवस पर एयरपोर्ट पहुंचने वाले देशी और विदेशी दोनों पर्यटकों का किया जायेगा स्वागत: विनय धीमान

सितंबर 25, कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिवस का उद्देश्य पूरी दुनिया में पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन द्वारा घोषित आधिकारिक थीम ‘‘डिजिटल एजेंडा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से पर्यटन का पुनर्निर्माण” है।

इस बीच विश्व पर्यटन दिवस पर कांगड़ा जिले में पर्यटन विभाग और विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। एयरपोर्ट से मैकलोडगंज तक पर्यटकों का होगा स्वागत किया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने वाले देशी और विदेशी दोनों पर्यटकों का स्वागत किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि मैकलोडगंज के मुख्य चौक पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पर्यटकों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। विनय धीमान ने बताया कि हाल ही में आायेजित गुलेर कॉनक्लेव में हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।