देश

विश्व रिकॉर्ड के साथ मना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: रायपुर में एक साथ जले 1.25 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
विश्व रिकॉर्ड के साथ मना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: रायपुर में एक साथ जले 1.25 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ भक्ति, जनसेवा और दीपों के अलौकिक प्रकाश से जगमगा उठा। इस विशेष दिन को अविस्मरणीय बनाने के लिए आयोजित महा-दीपोत्सव के दौरान रायपुर के ऐतिहासिक खारून नदी तट पर एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ।

महादेव घाट पर एक साथ 1,25,000 ‘आशीर्वाद के दीये‘ प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे खारून नदी का तट दिव्य रोशनी से नहा उठा। इस अभूतपूर्व आयोजन को आधिकारिक तौर पर ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स‘ (Golden Book of World Records) में दर्ज कर लिया गया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ ऐतिहासिक आयोजन ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के तहत रायपुर के महादेव घाट पर आयोजित दीपोत्सव ने जनभागीदारी और भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

शाम ढलते ही खारून नदी के दोनों तटों पर एक साथ 1,25,000 दीये प्रज्ज्वलित किए गए। मुख्यमंत्री निवास में भी प्रज्ज्वलित हुआ ‘आशीर्वाद का दीये‘ महादेव घाट पर बने विश्व रिकॉर्ड के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ‘हर घर आशीर्वाद का दीप’ अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने रायपुर स्थित शासकीय निवास पर अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन 140 करोड़ देशवासियों और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री की अपील पर राज्य के लाखों नागरिकों ने अपने-अपने घरों के बाहर दीये जलाकर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

सेवा पखवाड़े के तहत महीने भर चलेंगे जनहितकारी कार्य प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुआ यह आयोजन केवल दीपोत्सव तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि 17 सितंबर से पूरे प्रदेश में ‘सेवा पखवाड़ा’ और ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश भर में: रायपुर के खारून तट पर 1.25 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन और ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में इसका नाम दर्ज होना छत्तीसगढ़ की जनता का अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास, सम्मान और आत्मीयता का ऐतिहासिक प्रमाण है।

यह विश्व रिकॉर्ड राज्य में सेवा, सुशासन और विकास के नए प्रकाश का प्रतीक बन गया है। The post विश्व रिकॉर्ड के साथ मना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: रायपुर में एक साथ जले 1.25 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम appeared first on See Positive .

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।